सुरराय सवासणी शिक्षा संकल्प और श्री रिधू रसोई ट्रस्ट, जोधपुर

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

महिला सशक्तिकरण के इस युग में बालिका शिक्षा अति आवश्यक है। बेटी को सशक्त ,सक्षम और स्वावलंबी बनाने के लिए उसे समान अवसर,सुविधा और शिक्षा मुहैया करवाना जरूरी है। महिला शिक्षा विशेषकर पिछड़े तबके को निशुल्क या लागत कीमत पर प्रदान करके उसे बराबरी की स्थिति में ला सकते हैं।समग्र महिला विकास के लिए शिक्षा के साथ उसे स्वास्थ्य और पोषण सुविधा भी प्रदान करनी होती है तो महिला वर्ग के कल्याण के लिए भी उसे संबल की दरकार है। इन उद्देश्यों की पूर्ति हेतु इस ट्रस्ट का गठन किया गया है।

image

मातृशक्ति के लिए समुचित शिक्षा ,प्रशिक्षण और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु आवासीय कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराना ट्रस्ट का मूल काम है।फिलहाल चौपासनी चारणान, जोधपुर में निशुल्क आवासीय कोचिंग सेंटर संचालन कर दिया है।

image

आवासीय छात्रावास में निशुल्क या लागत पर शुद्ध,सात्विक पौष्टिक भोजन भी प्रदान करने के उद्देश्य की पूर्ति हेतु श्री रिधू रसोई का संचालन किया जा रहा है। चौपासनी चारणान, जोधपुर सेंटर में इसका संचालन नियमित शुरू है।

image

महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन के लिए सभी आवश्यक प्रशिक्षण,क्रिया कलाप और स्वरोजगार प्राप्ति में सहायक गतिविधियों का संचालन करना भी ट्रस्ट का उद्देश्य है। इसके तहत गृह उद्योग,सिलाई, बुनाई,मसाला निर्माण हेतु प्रशिक्षण शामिल है।